
भवन को देखकर नाराज हुए थे, प्रभारी मंत्री
पन्ना/आयुष विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार के मुख्य अतिथ्यि में तथा क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश वर्मा तथा अन्य जन प्रतिनिधि एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारीयो की उपस्थिती में किया गया। लेकिन उक्त भवन पूर्व से ही अनेक स्थानो पर छतिग्रस्त देखा गया है, भवन की बीमो से लेकर र्फस एवं अन्य स्थानो में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन भवन निर्माण में घटिया मटेरियल का उपयोग किया गया है, आयुष विभाग द्वारा उक्त भवन का ठेकेदार राजेन्द्र सिंह बिहारी को दिया गया था, तथा शासकीय एजेन्सी के तौर पर मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड कारपोरेशन द्वारा सुपरवीजन किया गया, भारी भरकम एक करोड़ की राशि खर्च होने के बावजूद उक्त भवन अनेक स्थानो पर डेमेज एवं छतिग्रस्त देखा जा रहा है, जिसका मुख्य कारण पन्ना जिले के राजनैतिक शुन्यता तथा प्रशासन एवं विभागीय अधिकारीयो के भ्रष्टाचार का नमुना है, सरकार द्वारा अनेक विकास एवं निर्माण कार्यो के लिए करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे है लेकिन उसके बावजूद जिन लोगो को निर्माण की जिम्मेवारी दी जाती है, वहीं घटिया एवं अमानक रूप से निर्माण कार्य कराते है तथा इसी प्रकार से संबंधित विभाग को साठ गाठ कर भवन को संबंधित विभाग को हस्तान्तरित कर देते है, यह एक भवन का घटिया निर्माण नहीं है, इस प्रकार के अनेक विभागो के भवन बाहरी ठेकेदारो एवं एजेन्सीयों द्वारा बनाये जा रहे है, जो घटिया एवं भ्रष्ट तरीके से निर्मित किये जा रहे है। गौरतलब है कि कार्य लेने के समय ठेकेदारो मे आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते निर्माण कार्य विलो रेट मे ले लिये जाते है, बाद में मनमाने ढंग से निर्माण करके संबंधित विभागो के अधिकारीयो से साठ गाठ कर भवन हस्तानान्तरित करा दिये जाते है, इसी का परिणाम है के उक्त करोड़ो की राशि से बनने वाले भवन कुछ ही दिनो मे धराशाही हो जाते है। स्थानीय लोगो ने संबंधित मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।इनका कहना हैः-संबंधित भवन का निर्माण हमारे द्वारा गुणवत्ता युक्त तरीका से किया गया है, कुछ जो कमी है, उनको हम भविष्य मे पूरा करेगें, पांच वर्ष की गारन्टी संबंधित एजेन्सी की रहती है, जिसका हम पालन करेगें।संदीप यादव सहायक यंत्री मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड कैंप पन्नासंबंघित भवन निर्माण में काफी घटिया कार्य कराया गया है, जिसके संबंध में हमारे द्वारा समय समय में विभाग के वरिष्ट अधिकारीयों एवं निर्माण एजेन्सी को पत्राचार भी किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया, एजेन्सी द्वारा कहा जा रहा है कि जो काम सही नहीं है उसको हम तोड़ करके सहीं करेगें, भवन हस्तानान्तरित करके उद्घाटन भी हो गया है, आंगे हमारा कार्यालय वहीं संचालित होगा।आर के वर्मा जिला आयुष अधिकारी जिला पन्ना









