Home डेली न्यूज़ स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पन्ना में त्रिदृदिवसीय सी आर ई कार्यशाला का अयोजन

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पन्ना में त्रिदृदिवसीय सी आर ई कार्यशाला का अयोजन

39
0
Jeevan Ayurveda

पन्ना/श्री राम शिक्षा प्रसार एवं ग्रामीण विकास समाज उत्थान समिति द्वारा संचालित जिले के सर्वोच्कृष्ट संस्थान “स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पन्ना“ में 29 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सौरभ अग्रवाल (प्राचार्य) स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पन्ना एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया गया। इस दौरान कुमारी रीमा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अनुकूलन का परिचय और दिव्यांगता के प्रति परिवार के लोगों को जागरूकता के बारे में बताया गया एवं रिसोर्स पर्सन नीलेश ने छात्रों को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अनुकूलन के उद्देश्य और महत्व को पी पी टी के माध्यम से व्याख्या एवं चर्चा की गई। तत्पश्चात् रिसोर्स पर्सन कु प्रतिभा वर्मा द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अनुकूलन एवं परिमार्जन की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और रिसोर्स पर्सन आलोक कुमार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक परिमार्जन के संबंध मे बताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here