Home डेली न्यूज़ खजुराहो के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा,...

खजुराहो के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 19 जुआरी गिरफ्तार

4
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र अंतर्गत पवन नगर के पीछे स्थित नर्सरी के जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 19 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से 67,500 नगद, 14 मोटरसाइकिलें तथा 18 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन नगर के पीछे नर्सरी के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय और अन्य थानों के बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस घेराबंदी कर 19 आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, बमीठा, मातगुवां, राजनगर और सटई क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। आरोपियों में कमलेश कायस्थ (बकायनमार्ग, छतरपुर), हरी उर्फ हरीशंकर साहू (देरी रोड, छतरपुर), प्रमोद यादव (बराई, खजुराहो), मानवेन्द्र पटेल (गांधी चौक, पन्ना), हरगोविंद (अचनार, खजुराहो), लखन (चौबे कॉलोनी, खजुराहो), संदीप (किशोरगंज, बमीठा), राजा सिंह (बिजावर रोड, मातगुवां), विकास (किशोरगंज, बमीठा), सुल्तान सिंह परिहार (अतर्रा, राजनगर), पिंकू यादव (खुशहाली मोहल्ला, राजनगर), भागचन्द्र पटेल (ढोंगरा मोहल्ला, सटई), राजू अवस्थी (अचनार, खजुराहो), राहुल सेन (अचनार, खजुराहो), मयंक उर्फ युवराज सिंह परमार (आगरा मोहल्ला, पन्ना), सोनू जायसवाल (आगरा मोहल्ला, पन्ना), जीतेन्द्र उर्फ नीलेश पटेल (चितरई रोड, खजुराहो), छोटू उर्फ दीपेन्द्र यादव (राजनगर), भरत अवस्थी (अतर्रा, राजनगर) शामिल हैं।
संगठित अपराध की धारा में केस दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों एवं मौके से फरार अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से संबंधित धाराओं एवं पब्लिक गैंबलिंग एक्ट (सार्वजनिक द्यूत अधिनियम) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
जंगल में हुई इस बड़ी कार्रवाई में साइबर प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव, थाना ईशानगर प्रभारी उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक अतुल कुमार झा एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here