Home डेली न्यूज़ मुआवजे की रकम में दबंग मांग रहे हिस्सा

मुआवजे की रकम में दबंग मांग रहे हिस्सा

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पराचौकी के निवासी यादव परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्ति, यादव परिवार को मुआवजे में हिस्सा मांग रहे हैं। दबंगों ने मांग पूरी न होने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी है, जिससे परिवार दहशत में है। परिवार ने एसपी से सुरक्षा मुहैया कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पराचौकी निवासी भारत भूषण यादव ने अपने भाई सुरेंद्र प्रताप, शिवप्रताप, और रामप्रताप के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के दबंग छत्रपाल सिंह परमार, उनकी पत्नी रेखा सिंह, भाई उपेंद्र उर्फ पप्पू, और छत्रपाल सिंह के साले द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि गत 21 जून को उक्त लोगों ने भारत भूषण से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिलने वाले मुआवजे में से 20 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। भारत भूषण ने बताया कि मामले की शिकायत मातगुवां थाने में की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यादव परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर परिवार और जायदाद की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here