Home डेली न्यूज़ भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं किया प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद फूंका पुतला

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं किया प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद फूंका पुतला

217
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिंधी धर्मशाला के पास बड़ी संख्या उपस्थित होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। यह जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला के पास भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मुख्य उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा छात्राओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। सिंधी धर्मशाला चौराहे पर एकत्रित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में नारी सम्मान और छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी कविता सोनी,वरिष्ठ नेता ऊषा दुबे,विभा श्रीवास्तव, आरती महेश साहू,बबीता जोशी, निकिता, पंकज प्रजापति, प्रीति उपाध्याय, आशुतोष भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, स्वप्निल तिवारी, संकल्प जैन, हरप्रसाद कुशवाहा,शुभम व्यास, आदित्य परमार, बलवीर जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा कार्यालय में राष्ट्र , संस्कृति एवं लोक सेवा के लिए आजीवन समर्पित रही राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here