Home डेली न्यूज़ साक्षरता अभियान को सफल बनाने रखी गई बैठक

साक्षरता अभियान को सफल बनाने रखी गई बैठक

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीप स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ढड़ारी में विगत रोज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निरक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चल रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला सह समन्वयक शफीक अहमद उपस्थित हुए। विद्यालय के प्राचार्य बसीउल्लाह खान के अलावा ब्लॉक सहसमन्वयक आनंद कुमार अरजरिया, जयकुमार खरे, संकुल सहसमन्वयक रामकुमार रिछारिया, रवि त्रिपाठी सहित अक्षर साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान धमौरा के दिवंगत प्राचार्य स्व. श्री सक्सेना को श्रद्धांजलि दी गई। जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी बसीउल्लाह खान ने पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी। जिला सहसमन्वयक शफीक अहमद ने साक्षरता के महत्व को बताया। अक्षर साथी राजाबाई कुशवाहा, रुची कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए साक्षरता की अक्षरपोथी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अक्षर साथियों से कहा गया कि वे साक्षरता अध्ययन केन्द्रों का सतत संचालन करें। एमएलबी संकुल सह समन्वयक जय खरे ने सर्वे के बाद की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई। संकुल सह समन्वयक ढड़ारी रामप्रसाद रिछारिया ने आभार जताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here