Home डेली न्यूज़ फायर ब्रिगेड टीम ने आग से सुरक्षा और बचाव को लेकर किया...

फायर ब्रिगेड टीम ने आग से सुरक्षा और बचाव को लेकर किया मॉक ड्रिल

51
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर।  फायर ब्रिगेड टीम द्वारा नगरपालिका छतरपुर प्रांगण में बुधवार को आग से सुरक्षा और बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया। आयोजित फायर मॉकड्रिल में नगर पालिका कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को आग की आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने का प्रशिक्षण दिया। इस अभ्यास का उद्देश्य इन-हाउस टीम का आत्मविश्वास बढ़ाना था। कर्मचारियों ने निकासी प्रक्रियाओं अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और तुरंत प्रतिक्रिया करने के तरीके को समझा।
इस दौरान लोगों को आग से कैसे सुरक्षित रहे और ऐसे समय में लोगों को कैसे आगजनी से बचाया जाए, इसको लेकर जागरूक किया। मॉक ड्रिल कर आग से बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही आग की घटना का बचाव का डेमो भी दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here