Home डेली न्यूज़ 9 साल पुराने गैर इरादतन हत्या मामले का वारंटी गिरफ्तार

9 साल पुराने गैर इरादतन हत्या मामले का वारंटी गिरफ्तार

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना भगवां पुलिस ने वर्ष 2017 के सड़क दुर्घटना से जुड़े गैर इरादतन हत्या के मामले में करीब 9 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगनलाल आदिवासी पिता ग्यासी आदिवासी, निवासी ग्राम दौनपटार, थाना कुड़ीला, जिला टीकमगढ़, हाल निवासी बरसाना, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि एमएल मरावी, उनि खुमानसिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शैलेंद्र, शीलेन्द्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, महिला आरक्षक रेवती सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान लगातार जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here