
खजुराहो। खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त के आवाहन पर मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर खजुराहो के पंडित सुधीर शर्मा इन दिनों यूरोप में बसे मध्यप्रदेश के आप्रवासी भारतीयों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। अभियान का शुभारंभ उन्होंने गत रोज विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर किया। श्री शर्मा ने हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित कविता सुनाने के बाद यूरोप के भारतीयों को भाजपा की नीति समझाई और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि जल्द ही पुरे यूरोप में इस अभियान तेजी से चलाया जाएगा। उन्होंने यहां रहने वाले भारतीयों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करने की भी बात कही। श्री शर्मा ने बताया कि वे जल्द ही बेल्जियम, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस सहित अन्य देशों में अभियान के प्रभारी नियुक्त कर वहां भी अभियान चलाएंगे। इस मौके पर गौतम ग्रुप के युधिष्ठिर गौतम, जोशी एवं शर्मा ग्रुप के आरिकेश जोशी, समीर सिद्धार्थ शर्मा, तनुज शर्मा, नीरू गायकवाड़, सारा चौहान, रफीक खान, फेजल खान, रंगोली रेस्टोरेंट ग्रुप के मोहन चौहान, कुरुकुमा ग्रुप के आशिफ खान, इंडिया ट्रेडिंग, क्रॉस पाउडर ग्रुप, राधा रानी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के सदस्यों ने एवं अन्य भारतीयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली है।






