Home डेली न्यूज़ कम बारिश के कारण खराब हुआ बीज, दोबारा बुवाई कर रहे किसान

कम बारिश के कारण खराब हुआ बीज, दोबारा बुवाई कर रहे किसान

53
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। प्रदेश के अन्य इलाकों में भले ही अच्छी बारिश हो रही हो लेकिन छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र में अन्य इलाकों की तुलना में अभी कम बारिश हुई है और इसी के चलते किसानों द्वारा करीब 20 दिन पहले अपने खेतों में बोए गए बीज खराब हो गए हैं। चूंकि जल्द ही अच्छी बारिश की संभावना है इसलिए किसान दोबारा से अपने खेतों में बवाई करने में लगे हुए हैं।क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि प्री-मानसून की बारिश को देखकर करीब 20 दिन पहले उन्होंने अपने खेतों में मूंगफली, उड़द, तिली आदि की बवाई कर दी थी लेकिन इसके बाद बारिश नहीं हुई और उनके द्वारा बोया गया बीज खराब हो गया। अब किसानों को मजबूरी में महंगे दामों पर बीज खरीद कर दोबारा बवाई करनी पड़ रही हैं। गलान निवासी किसान अज्जू पाठक ने बताया कि बारिश न होने के कारण उनका मूंगफली का बीज अंकुरित नहीं हुआ है तथा अब वे दोबारा बुवाई कर रहे हैं। क्षेत्र के लगभग 20 से 25 प्रतिशत किसानों के साथ इसी तरह की समस्या हुई है और वे दोबारा बवाई करने को मजबूर हैं। यदि अगले दो-तीन दिनों में बारिश नहीं हुई हैं तो यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। इमलिया निवासी किसान दीपचंद्र राजपूत ने बताया कि गत रोज हल्की बारिश हुई लेकिन उससे खेतों में पर्याप्त नमी नही हुई है। हीं वरिष्ठ विस्तार विकास अधिकारी सूरजभान पटेल ने बताया कि मूंगफली का बीज खराब होने की स्थिति में किसान उड़द, तिली की बवाई कर सकते हैं, क्योंकि यह कम पानी वाली फसलें हैं। किसान भाई कृषि अधिकारियों एवं किसान कॉल सेंटर से उचित सलाह भी ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में इस तरह की समस्या है, वहां हम कृषि विकास अधिकारियों को भेजेंगे।्र

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here