Home डेली न्यूज़ असाटी समाज के चतुर्थ वैचारिक सम्मेलन में भजनों के साथ सम्मान समारोह...

असाटी समाज के चतुर्थ वैचारिक सम्मेलन में भजनों के साथ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

31
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। 17 मार्च को कचनार क्लब जबलपुर में अखिल भारतीय असाटी समाज के महा संरक्षक अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, समाज सेवक किशनलाल असाटी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों में महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, महासभा की महिला अध्यक्ष शशि असाटी, दर्पण पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक जागेश्वर प्रसाद गुप्ता व अन्य की गरिमामय उपस्थिति में असाटी समाज दर्पण पत्रिका परिवार का चतुर्थ वैचारिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संकीर्तन एवं सत्येंद्र असाटी के भजनों से प्रारंभ होकर दर्पण पत्रिका की 44 वर्षों की जीवन गाथा प्रस्तुत की गई। मंच संचालक शैलेंद्र गुप्ता ने आए हुए अतिथियों से दर्पण पत्रिका से संबंधित सुझाव एवं विचार लिए जिससे दर्पण पत्रिका नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद मिलेगी साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत असाटी समाज के पत्रकार बंधुओं की डायरेक्टरी का विमोचन तथा पत्रकार अरविंद असाटी ईशानगर सहित समस्त असाटी समाज के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समारोह में दर्पण पत्रिका परिवार के दिवंगत समाज सेवियों के परिजनों असाटी समाज की समस्त समितियां दर्पण पत्रिका के सभी क्षेत्रीय सह संपादक प्रतिनिधियों व विशेष सहयोगियों का सम्मान किया गया। दर्पण परिवार के मीडिया प्रभारी विवेक असाटी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में कड़ी मेहनत की कार्यक्रम उत्कृष्ट आयोजन में सुनील (मंजू) असाटी, संस्थापक सदस्य मदन गोपाल असाटी संचालन समिति सदस्य अरुण असाटी भूषण असाटी डीडी असाटी,ओम प्रकाश असाटी, सीएल असाटी, कमलेश असाटी रमेश असाटी, पीपी जुआरिया, राजेश असाटी, रमेश असाटी,डॉ सुनील असाटी,शशिकांत असाटी,नीरज असाटी, दिनेश असाटी,गोविंद असाटी, मनीष असाटी का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में आशीष असाटी, मनोज गुप्ता रूपेश असाटी एवं राजेश असाटी ने विशेष भूमिका निभाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here