छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र हितों और कथित अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं तथा छात्रों ने ढोल-नगाड़े बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु राकेश सिंह कुशवाह को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर छात्र हित में आवश्यक सुधार करने की मांग की।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जहां करीब 120 प्रोफेसरों की आवश्यकता है, वहीं लगभग 50 प्रोफेसरों की ही भर्ती की गई है और करीब 70 पुराने प्रोफेसरों को हटा दिया गया है। ज्ञापन में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के आईडी कार्ड बनाने, छात्र-छात्राओं के लिए परिवहन किराया कम कराने हेतु आरटीओ को पत्र जारी करने और विश्वविद्यालय के स्टेडियम में क्रिकेट पिच का निर्माण कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं।
पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर छात्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में लोकेन्द्र वर्मा, राजवर्धन मिश्रा, भरत सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
वहीं कुलगुरु राकेश सिंह कुशवाह ने कहा कि ज्ञापन में बताई गई आधे से अधिक समस्याएं विश्वविद्यालय में हैं ही नहीं। हालांकि ज्ञापन प्राप्त हुआ है, इसलिए मांगों पर दोबारा विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर कहा कि कुछ नियुक्तियां केवल आमंत्रित सदस्यों की हैं, जबकि अन्य भर्ती नियमानुसार की गई है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ लोग न्यायालय भी गए हैं और विश्वविद्यालय की ओर से 8-10 दिन में न्यायालय को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Home डेली न्यूज़ विश्वविद्यालय की अनियमितताओं को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन, 9 सूत्रीय मांगों...









