
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल, कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किशोर सागर द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पन्ना रोड स्थित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास में, किशोर सागर स्थित शास. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा. विद्यालय बालिका छात्रावास में एवं बंधियन मोहल्ला बायपास रोड स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास एवं एमएलबी कन्या छात्रावास में बीके कल्पना ने कन्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें हर परिस्थिति में मुस्कुराना सीखना होगा यह तभी संभव होगा जब हमारे अंदर सहनशक्ति और आंतरिक शक्ति होगी। आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए तीन बातों का ध्यान रखें पहला-अपने आप को रोज थोड़ा समय दें, आत्म निरीक्षण करें। सबसे अच्छा मार्गदर्शन आपको अपने भीतर से ही मिलेगा अपना भाग्य आप खुद निर्धारित करें आप ही अपने अच्छे दोस्त और दुश्मन भी है। बंधियन मोहल्ला के मां सरस्वती हाई स्कूल में बीके रजनी ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ रही है धरती से लेकर आकाश तक कुछ भी उसके लिए अछूता नहीं रहा है इसलिए कभी भी अपने को साधारण मत समझो। आपके अंदर अनेक शक्तियों छिपी हुई है। अपनी विशेषताओं को पहचान कर आगे बढ़ो तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास अधीक्षिका माया पाठक, एमएलबी छात्रावास वार्डन अर्चना अहिरवार, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल प्रिंसिपल देंवकुवर कुशवाहा एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। बीके नीरजा ने सभी को अनेक प्रकार की एक्टिविटी कराईं जिसमें सभी बच्चियों ने बहुत उत्साह दिखाया और अंत में मेडिटेशन कराया गया।









