Home डेली न्यूज़ शराब दुकान को हटवाने कलेक्टर के पास पहुंची महिलाएं

शराब दुकान को हटवाने कलेक्टर के पास पहुंची महिलाएं

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर वार्ड नंबर 18 के अंबेडकर नगर में मौजूद शराब दुकान को हटवाने की मांग करते हुए मंगलवार को जनसुनवाई में वार्ड की महिलाओं ने आवेदन दिया है। शिकायत करने पहुंची अंबेडकर नगर निवासी लक्ष्मीबाई, शकुंतला कबीर, मालती अहिरवार आदि ने बताया कि मोहल्ले के बीचों-बीच शराब दुकान होने के कारण यहां दिन भर शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिसे महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा शाम के वक्त मोहल्ले में शराबी आए दिन उत्पात मचाते हैं। महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान के कारण मोहल्ले के बच्चों से लेकर बूढ़े तक शराब पीने के आदि हो रहे हैं जिससे यहां रहने वाले परिवारों में रोज विवाद होते हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर महिलाओं ने उक्त शराब दुकान को हटाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here