Home डेली न्यूज़ किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश मंत्री बॉबी राजा

किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश मंत्री बॉबी राजा

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बॉबी राजा गठेवरा नवीन दायित्व मिलने के पश्चात पहली बार शहडोल संभाग के उमरिया जिले पहुँचे। यहाँ आयोजित भव्य किसान सम्मेलन में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और किसान भाइयों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मेलन में कृषि विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसान भाइयों की मौजूदगी में प्रदेश मंत्री बॉबी राजा गठेवरा ने जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों की सराहना की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और संगठन का लक्ष्य प्रत्येक किसान को सशक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अन्नदाताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश प्यासी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह सहित जिला महामंत्री, जिला मंत्री और मंडल अध्यक्षों ने बॉबी राजा गठेवरा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कृषि विभाग का अमला मौजूद रहा। जय जवान-जय किसान के उद्घोष के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने जिले के किसानों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here