Home डेली न्यूज़ शिखा के लिए खुशियां लेकर आया सोमवार…!

शिखा के लिए खुशियां लेकर आया सोमवार…!

66
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिला प्रशासन की पहल सोमवार हो सकारात्मक, जिसमें ऐसे प्रकरण जो लंबे समय से लंबित है उनके तत्काल निराकरण किए जाएं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में श्रृद्धा सुमन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का निराकरण कर आवेदक को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा जाता है।
ऐसी ही पहल सोमवार 2 मार्च को देखने को मिली। जब जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया द्वारा आवेदक शिखा शिवहरे को जनपद पंचायत गौरिहार के ग्राम पंचायत कटरा में सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र का आदेश सौंपा गया। शिखा के पिता स्व.दिनेश प्रसाद शिवहरे ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे, सेवाकाल के दौरान उनकी दुःखद मृत्यु हो गई थी। दिवंगत शासकीय सेवक को श्रृद्धा सुमन के रूप में उनकी बेटी को त्वरित कार्यवाही एवं सकारात्मक पहल के साथ अनुकंपा नियुक्ति दी गई। इस दौरा शिखा और उनकी माँ खुशी से भावुक हो उठी। उन्होंने शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पद रिक्त नहीं होने के कारण कई दिनों से नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। लेकिन जैसे ही पद रिक्त हुआ तो जिला प्रशासन द्वारा तत्काल नियुक्ति देने की कार्यवाही की।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि 2022 में शिखा के पिता की दुःखद मृत्यु हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदक कई दिनों से परेशान थे, क्योंकि पद रिक्त नहीं थे। जैसे ही पद रिक्त हुआ तो कलेक्टर के निर्देशन में आवेदक को बुलाकर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। साथ ही पदस्थापना भी उनके ग्राम रेवना के नजदीकि ग्राम कटरा में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहल है कि हर परेशान व्यक्ति यहां आए तो मुस्कुराता हुआ जाए। कलेक्टर श्री जैसवाल के निर्देशन में जिले में दिवंगत शासकीय सेवकों के संबंधित वैध वारिस को अनुकंपा नियुक्ति देने की तत्काल प्रक्रिया की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है, जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here