Home डेली न्यूज़ भूगोल विभाग के दो जेआरएफ शोधार्थियों के एसआरएफ में प्रोमोशन हेतु बैठक...

भूगोल विभाग के दो जेआरएफ शोधार्थियों के एसआरएफ में प्रोमोशन हेतु बैठक संपन्न

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के भूगोल अध्ययन शाला एवं शोध केंद्र में कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह के संरक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एस. सिसोदिया के निर्देशन में जेआरएफ शोधार्थियों को एसआरएफ में प्रोमोशन हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाह्य विशेषज्ञ के रूप में डॉ. बृजेश मिश्रा, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, बी. के. डी. महाविद्यालय, झांसी (उ.प्र.) उपस्थित रहे। साथ ही शोध निर्देशक डॉ. कृष्णा शुक्ला एवं डॉ. भागवत नारायण रैकवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जेआरएफ शोधार्थी आदित्य प्रजापति एवं मुचकुंद शुक्ला ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने-अपने शोध कार्यों की प्रगति, उद्देश्य, कार्यविधि एवं प्रारंभिक निष्कर्ष प्रस्तुत किए।प्रस्तुतीकरण के उपरांत विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने शोध में आद्यतन साहित्य समीक्षा को और सुदृढ़ करने, आँकड़ों के विश्लेषण में उन्नत सांख्यिकीय एवं त्रढ्ढस् तकनीकों के उपयोग, मैदानी सर्वेक्षण की गहराई बढ़ाने तथा शोध निष्कर्षों को नीति-निर्माण एवं क्षेत्रीय विकास से जोडऩे पर विशेष बल दिया। साथ ही शोध पत्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित करने हेतु भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक गुरु ओम मनु, विषय विशेषज्ञ अभिषेक सोनी, बृजगोपाल कुशवाहा, अनुराग सिंह एवं प्रदीप कुमार पटेल सहित शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शोध प्रगति का मूल्यांकन कर जेआरएफ से एसआरएफ में प्रोमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here