छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (एमसीबीयू), छतरपुर के वाणिज्य अध्ययनशाला और शोध केंद्र के दो मेधावी शोधार्थियों का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा वाणिज्य के सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार और वाणिज्य विभाग ने दोनों चयनित शोधार्थियों को ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।
शुक्रवार देर शाम पीएससी द्वारा जारी वाणिज्य सहायक प्राध्यापकों की चयन सूची में सुरुचि असाटी और सुरेश कुमार पटेल का नाम शामिल था, जिससे विश्वविद्यालय और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सुरुचि असाटी, बड़ामलहरा निवासी और सुंदरलाल असाटी व श्रीमती शशि असाटी की सुपुत्री, वर्तमान में वाणिज्य विभाग में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत हैं और शोध केंद्र से पीएचडी कर रही हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा महाराजा पीजी कॉलेज, छतरपुर से पूरी की। 120 अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची में सुरुचि को 15वां स्थान प्राप्त हुआ। दूसरी ओर, सुरेश कुमार पटेल, पन्ना जिले के ग्राम नरदहा निवासी और श्री रणजीत सिंह पटेल व श्रीमती रामबाई पटेल के पुत्र, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल में लेखाधिकारी हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय, नौगांव से स्कूली शिक्षा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। सुरेश को चयन सूची में पांचवां स्थान मिला। कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी, रजिस्ट्रार यशवंत सिंह पटेल, वाणिज्य विभाग की प्रभारी डीन डॉ. अर्चना जैन, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा अग्रवाल, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. ओपी अरजरिया, डॉ. सुमति प्रकाश जैन, डॉ. अशोक निगम, डॉ. नीतेश मिश्रा, संजय जैन, नीता अग्रवाल, रूपाली पंसारी, अविनाश साहनी, डॉ. अवंती पाठक, आशीष दीक्षित, आशीष रैकवार, अमित श्रीवास्तव, धीरेंद्र भारती, वर्षा राजपूत, धर्मेंद्र मिश्रा, गोसिया खातून, प्रभा परमार, उमा अहिरवार, महेंद्र रजक सहित अन्य ने दोनों शोधार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।









