Home डेली न्यूज़ छतरपुर के सक्रिय कांग्रेसी दीपांशु को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छतरपुर के सक्रिय कांग्रेसी दीपांशु को मिली बड़ी जिम्मेदारी

96
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कांग्रेस के तमाम कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले और अपनी पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छतरपुर के सक्रिय युवा कांग्रेसी दीपांशु यादव को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़ 5 करोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण करने के लिए जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने अपेक्षा की है कि वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण के कार्य को गति देने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस आशय का आदेश डॉ. संजय कामले, महामंत्री संगठन प्रभारी ने जारी किया है। दीपांशु ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताकर अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की बात कही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here