Home डेली न्यूज़ रेलवे स्टेशन पर महिला ने बेटे को दिया जन्म

रेलवे स्टेशन पर महिला ने बेटे को दिया जन्म

84
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। रेलवे स्टेशन पर यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन के इंतजार में एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्टेशन प्रबंधक को सूचना मिलते ही 112 एम्बुलेंस और स्थानीय अस्पताल को अलर्ट किया गया। प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रही महिला पूजा (29 वर्ष) को प्रसव पीड़ा हुई। उनके पति जुगल किशोर (निवासी अतर्रा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश) के साथ यात्रा कर रही थीं। यात्री ने स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी। नागरिक अस्पताल हरपालपुर को पहले ही अलर्ट किया गया था। स्टाफ पहुंचा, लेकिन कोच से उतारते ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर डिलीवरी हो गई। 108 एम्बुलेंस से जच्चा-बच्चा को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ घोषित किया। स्टेशन प्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here