
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगर खजुराहो में शुक्रवार दिनांक 9 मई 2025 को सुबह 7.30 बजे बहुप्रतीक्षित खजुराहो – राजनगर अग्रवाल समाज का महाराजा अग्रसेन मंदिर तथा धर्मशाला भवन का भूमि पूजन संपन्न हुआ,खजुराहो – राजनगर मार्ग पर उत्सव पैलेस के पीछे अग्रसेन कॉलोनी स्थल पर समाजसेवी हरिशंकर अग्रवाल दद्दा द्वारा दान में दी गई जमीन पर आयोजित भूमि पूजन समारोह में श्री महाराजा अग्रसेन सेवा कल्याण समिति अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और अग्रबंधु शामिल हुए,इस मौके पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल ने नलकूप खनन हेतु 25 हजार रुपए का निजी सहयोग करते हुए चेक सौंपा,वहीं सामाजिक संरक्षक सदस्य सुरेश अग्रवाल ने ब्रांडेड कंपनी का 2 ॥क्क का समर्शिबल पंप दान में दिया
इस अवसर पर समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला अग्रवाल,कौशल किशोर अग्रवाल,राजेन्द्र अग्रवाल,संतोष अग्रवाल,परवेंद्र अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,शिवम अग्रवाल सहित अग्रबंधु शामिल रहे।








