। मेला जलविहार में बीती रात एक बड़ा हादसा भी टला। दरअसल मेले में लगाए गए दो झूलों की बोगियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि जो बोगी टकराई उसमें कोई कोई सवार नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पालिका द्वारा झूलों को आपस में अत्यधिक नजदीक लगाया गया है, जिससे झूलों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रह गई थी। इतना ही नहीं, झूलों के बीच से दर्शकों के चलने के लिए भी पाँच फीट का रास्ता तक नहीं छोड़ा गया था। इसी लापरवाही के चलते झूलों की बोगियां आपस में भिड़ गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों झूलों के बीच की दूरी बढ़ाने के निर्देश दिए।









