
एक भैंस की मौत, घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद
छतरपुर। सागर-कानपुर हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने भैसों को टक्कर मार दी जिससे एक भैंस की मौत हो गई जबकि अन्य भैसें बुरी तरह घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर के पास 4 भैसें हाइवे पर खड़ी थीं जिन्हें अज्ञात ने रौंद डाला। दुर्घटना में एक भैंस की मौत हो गई जबकि तीन भैसें बुरी तरह घायल हो गईं। वहीं ट्रक ड्राईवर भैसों को टक्कर मारकर मौके से भाग गया। यह सारी घटना हाइवे के पास लगे एक सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई है।









