
लवकुशनगर। बरसों से इंतजार कर रहे शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बार फिर प्रदेश महामंत्री ललित शुक्ला के नेतृत्व में बिगुल फूंक दिया है। शिक्षकों ने सागर सांसद को ज्ञापन सौंपा है जिसमें सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि आपकी जायज मांग को पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के सामने रखूंगी। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षकों, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति के आदेश जो कि विधानसभा चुनाव से पहले डीपीआई द्वारा जारी कर दिए गए थे लेकिन इसका लाभ आज दिनांक तक शिक्षकों को नहीं मिल रहा है। इस संपूर्ण प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सांसद से मांग की गई है। ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ओपी नामदेव सियाराम पटेल, दयाराम पटेल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।






