Home डेली न्यूज़ छतरपुर में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दो घरों में चोरी

छतरपुर में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दो घरों में चोरी

78
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पर दिनदहाड़े चोरी की वारदातें सामने आयी हैं। ललौनी तिराहे पर ओजस्वनी नगर में रहने वाले यादव परिवार के घर को सूना पाकर चोरों ने दोपहर के समय धाबा बोल दिया। चोरों ने घर से नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। इसी तरह ग्राम चन्द्रपुरा के रहने वाले एक दुबे परिवार के घर का सुबह के समय ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रूपए की सामग्री चोरी कर ली है। दोनों ही पीडि़तों ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरों को पकडऩे की मांग की है।पति-पत्नि गए ड्यूटी पर, चोरों ने घर से उड़ाई लाखों की सामग्रीभागराज यादव निवासी ओजस्वनी नगर ललौनी तिराहा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह रोज की तरह ऑफिस चला गया, बच्चे भी स्कूल चले गए। इसके बाद पत्नि अपनी ड्यूटी पर चली गई। घर पर कोई नहीं था। श्री यादव के अनुसार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच चोरों ने उसके सूने घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से लगभग 50 रूपए नगदी, सोने, चांदी के जेवरात सहित ढाई से तीन लाख रूपए की सामग्री चोरी की है। भागराज ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी के आरोपियों को पकडऩे की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here