Home डेली न्यूज़ रिश्वत और मारपीट के आरोप में टीआई सहित दो कांस्टेबल नपे

रिश्वत और मारपीट के आरोप में टीआई सहित दो कांस्टेबल नपे

56
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पिछले दिनों महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन और दो कांस्टेबल पर लगे, एक फरियादी के साथ मारपीट और 80 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है और खजुराहो एसडीओपी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपनी शिकायत लेकर महाराजपुर थाने गया था, जहां थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय दो कांस्टेबलों के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में 80 हजार रुपये की रिश्वत लेकर उसे छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मारपीट और रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी प्रशांत सेन सहित दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खजुराहो एसडीओपी को निर्देश दिए गए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here