Home डेली न्यूज़ ईष्र्या के चलते युवक पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

ईष्र्या के चलते युवक पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पीछे रहने वाले एक युवक पर ईष्र्या के कारण हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरिओम अहिरवार (22) घर पर मौजूद था, तभी रंजीत अहिरवार ने उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब हरिओम ने इसका विरोध किया तो नंदलाल, तूफान और मिना प्रियंका ने भी मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान रंजीत अहिरवार ने पत्थर उठाकर हरिओम के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here