Home डेली न्यूज़ स्व-सहायता समूहों को मिले 1.92 करोड़

स्व-सहायता समूहों को मिले 1.92 करोड़

82
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय छतरपुर द्वारा स्व-सहायता समूहों का वित्तपोषण कार्यक्रम नगर परिषद राजनगर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शाखाओं द्वारा समूहों को कुल 1.92 करोड़ राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एनआरएलएम के जिला प्रबंधक सुमित खरे, जनपद राजनगर एवं बिजावर की टीम के सदस्यों सहित विभिन्न समूहों की लगभग दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में उपस्थित समूह की महिलाओं ने अपने उद्बोधन में बैंक लिंकेज से उनके जीवन स्तर में आये परिवर्तन के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समूहों से आई महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया समूह की महिलाओं को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शाखा प्रबंधकों का बैंक के उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष के अलावा प्रधान कार्यालय के चीफ मैनेजर जयदीप नायडू, क्षेत्रीय प्रबंधक हेमेंद्र सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ प्रबंधक अग्रिम नवीन मेश्राम और शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here