टीकमगढ़। जिले भर में चल रहे खनिज उत्खनन के अवैध कारोबार पर कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में काबू पाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में इन दो दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अनेक वाहनों को जप्त किया है। बताया गया है कि इन वाहनों में दो डंफर भी शामिल हैं। खनिज अधिकारी श्री तिवारी ने इन अवैध उत्खनन करने वालों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया गया है कि खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगातार दो दिन में कुल 8 वाहनों को अबैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा। श्री तिवारी ने बताया कि इन दिनों अवैध खनिज उत्खनन करने वालों की धरपकड़ करने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। संपूर्ण जिले में की जा रही इस कार्रवाई के चलते खनिज माफियाओं में खलबली मची हुई है। छापामार कार्रवाई के संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज खनिज अधिकारी श्री तिवारी ने दो ट्रेक्टरों को अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ा। जिन के दौरान आज बल्देवगढ़, खरगापुर, पलेरा, जतारा व टीकमगढ़ देहात थानांतर्गत कुल 6 वाहन पकड़े गए। जिसमे 4 ट्रैक्टर व दो हाइवा वाहन शामिल हैं। इसके अलावा एक दिन पूर्व कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग से प्रशांत तिवारी द्वारा जतारा व देहात थानांतर्गत दो अलग-अलग कार्रवाईयों में दो ट्रैक्टर पकड़े गए थे। प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में खनिज विभाग द्वारा लगातार दो दिन से की जा रही कार्रवाई से खनिज माफि याओं में हडक़ंप मची हुई है। देखा जा रहा है कि जिले में खनिज माफि या पिछले कुछ महीनों से बेफिक्र होकर बे-रोकटोक खनिज का अवैध व्यापार कर रहे थे। अब अचानक तेज हुई कार्रवाई के चलते खनिज माफि याओं में हडक़ंप मचा हुआ है। संपूर्ण जिले में एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन करने वालों पर दविश दी गई। श्री तिवारी ने बताया कि बीते रोज पकड़े गए वाहनों को मजना एवं जतारा पुलिस के हवाले किया गया। इसके साथ ही आज शनिवार को सुबह से ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वालों को तलाशा गया। इस दौरान उन्होंने दो डंपर सहित छह वाहनों पर कार्रवाई की। बताया गया है कि इन दो दिनों में आठ वाहनों पर हुई कार्रवाई के दौरान श्री तिवारी ने वाहनों पर मामला दर्ज कर मप्र खनिज गौड़ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किये है। यह प्रकरण जिला कलेक्टर के समझ प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी के साथ भूपेन्द्र खरे, राजेश, वीरेन्द्र, महेन्द्र बुंदेला, सैनिक परिहार, हरबल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।