छतरपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ईशानगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी और स्टाफ के साथ बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था और बीट व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेख, लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों और शिकायतों पर चर्चा की। सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रकरणवार निर्देश दिए। आपराधिक तत्वों पर निगरानी, जनसंपर्क बढ़ाने और पुलिसिंग मजबूत करने के सुझाव दिए। थाना परिसर, आवासीय परिसर, हवालात उपकरणों और डिजिटल फीडिंग की स्थिति का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टाफ से संवाद कर आवश्यकताएं जानीं। थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज गोयल को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण में उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव, एएसआई धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।










