Home डेली न्यूज़ शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो गिरफ्तार

123
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्टेडियम में शांति व्यवस्था का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, साथ ही अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि राज सिंह ठाकुर निवासी ग्राम पनौठा थाना ईशानगर और कुंवर जी परमार निवासी ग्राम कालापानी थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर स्टेडियम में शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here