Home डेली न्यूज़ सीएस ने वीसी के माध्यम से चिकित्सालयों में सुरक्षा संबंधी समीक्षा की

सीएस ने वीसी के माध्यम से चिकित्सालयों में सुरक्षा संबंधी समीक्षा की

49
0
Jeevan Ayurveda

गौशालाओं में पशुओं को शिफ्ट करने के कार्य की सराहना हुई

छतरपुर।मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सालयों में सुरक्षात्मक दृष्टिगत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। वीसी में माध्यम से छतरपुर जिले से डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन सहित संबंधित अधिकारी जुड़े रहे। मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने जिलों के अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में महिला सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा करते हुए कलेक्टर एवं सीएमएचओ को महिलाओं की सुरक्षा संबंधी सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर संस्थान में बनी हुई विशाखा कमेटी की समीक्षा कर मजबूतीकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला अस्पताल में रात्रि में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल में आने वाले डॉक्टर रोगियों एवं उनके परिजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति का गठन करने और दैनिक आवाजाही के हिसाब से लाइट व्यवस्था सुरक्षा जोखिमों का नियमित मूल्यांकन करने, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटर को सेंट्रलाइज्ड करने, रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कोई भी लापरवाही मान्य नहीं होगी। 17 सितंबर को औषधि केंद्र के संचालन के संबंध में भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव द्वारा छतरपुर जिले में आवारा पशुओं को शिफ्ट करने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा 15 दिन का सघन अभियान चलाए। साथ ही 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कैंपेन चलाए जाना है। जिसकी तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here