Home डेली न्यूज़ दीपावली के अगले दिन रही मौनिया नृत्य की धूम

दीपावली के अगले दिन रही मौनिया नृत्य की धूम

175
0
Jeevan Ayurveda

मतंगेश्वर मंदिर और जटाशंकर धाम पहुंचे मौनिया दल

छतरपुर। शुक्रवार को जिले के तमाम धार्मिक स्थलों सहित शहरी इलाकों में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मौनिया नृत्य की धूम देखने को मिलीं। ग्रामीण अंचलों से आए मौनिया दलों ने परंपरा के मुताबिक ढोलक-नगडिय़ा की थाप पर श्री कृष्ण और भगवान शिव पर आधारित दिवारी गीतों पर नृत्य किया। विशेष तौर पर खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर और जटाशंकर धाम में मौनिया दलों की भरमार रही।खजुराहो में बुन्देलखण्ड के कई ग्रामीण अंचलों से मौनिया दल पहुंचे थे, जिन्होंने पूजा-अर्चना के बाद एक के बाद एक दिवारी नृत्य किया। इसके साथ ही मंदिर में मौनिया नृत्य देखने लिए भी दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।वहीं दूसरी ओर छतरपुर शहर में पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी के सागर रोड स्थित निवास खेलग्राम में भी ग्रामीण अंचलों के मौनिया दल पहुंचे। उल्लेखनीय है कि मौनिया नृत्य बुन्देलखण्ड का पारंपरिक लोकनृत्य है, जिसमें पुरूष मौन धारण कर मोर पंखों को हाथ में लेकर ढोलक-नगडिय़ा की थाप पर नृत्य करते हैं। नृत्य के दौरान युवा बहुरंगी परिधान भी पहनते हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here