Home डेली न्यूज़ दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिगोनी में गुरूवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो वायरल सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि ग्राम डिगोनी में गुरूवार की दोपहर दो पक्षों में लाठी-डण्डे, पत्थर और लात-घूसों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। श्री शर्मा ने बताया दोनों पक्षों में दो अलग-अलग जगहों पर विवाद हुआ था। थाना पुलिस ने गुरूवार की देर रात दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है। श्री शर्मा ने बताया कि एक पक्ष के राम सिंह पटेल, धीरेन्द्र पटेल, राघवेन्द्र पटेल एवं एक महिला पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सत्यम दुबे, हिसाबी पटेल, मैयादीन पटेल, अखिलेश पटेल, अनिल पटेल, लवकुश पटेल, सतीश पटेल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here