Home डेली न्यूज़ बांटने के लाई गई शराब को एफएसटी ने पकड़ा

बांटने के लाई गई शराब को एफएसटी ने पकड़ा

41
0
Jeevan Ayurveda

30 पेटी अवैध बियर जप्त, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मतदाताओं को लुभाने के प्रयास भी शुरु हो गए हैं। ग्रामीण अंचलों के मदिरा शौकीनों को नि:शुल्क शराब पिलाकर वोट बैंक पर निशाना साधा जा रहा है। दूसरी ओर जिला प्रशासन और पुलिस लगातार जिले की सीमाओं पर निगरानी करते हुए अवैध ढंग से जिले के भीतर लाई जा रही शराब को पकडऩे में जुटी हुई है। गुरूवार को बमीठा थाना क्षेत्र में एफएसटी टीम द्वारा एक कार से 30 पेटी अवैध बियर जप्त की गई है, जो कि ग्रामीण अंचलों में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। जप्त शराब को एफएसटी टीम ने बमीठा पुलिस के हवाले किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एफएसटी टीम बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना जिले की सीमा टौरियाटेक पर वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो कार क्रमांक एमपी 15 सीए 9946 को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 30 पेटी बियर मिली, जिनमें 10 पेटी किंगफिशर, 10 पेटी लेबोन बोतल और 10 पेटी लेबोन केन शामिल थी। एफएसटी टीम ने संपूर्ण बियर के साथ कार और आरोपी को पकड़कर बमीठा पुलिस के हवाले किया, जहां मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की गई। एफएसटी टीम के प्रभारी डॉ. पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि है यह बियर चुनाव प्रभावित करने की मंशा से ग्रामीण अंचलों में बांटने के लिए लाई गई थी। कार्यवाही करने वाली टीम में अतुल चतुर्वेदी, राजेश सिंह, केएल रजक, कुंजन सिंह, मुकेश रजक शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here