Home डेली न्यूज़ घुवारा पुलिस ने पकड़ी 42 पेटी अवैध शराब

घुवारा पुलिस ने पकड़ी 42 पेटी अवैध शराब

38
0
Jeevan Ayurveda

वहीं दूसरी घुवारा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 42 पेटी अवैध शराब जप्त करने की कार्यवाही की है। चौकी प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो कार अवैध शराब भरकर शाहगढ़ से टीकमगढ़ की ओर जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर संबंधित बोलेरो वाहन को चौकी प्रभारी ने अपनी टीम की मदद से पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 42 पेटी देशी शराब मिली, जिसके दस्तावेज चालक के पास नहीं थे। उक्त शराब और वाहन के साथ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चालक का नाम महेंद्र लोधी निवासी टीकमगढ़ है। जप्त 378 लीटर अवैध शराब की कीमत 1 लाख 36 हजार 500 रुपए आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here