Home डेली न्यूज़ नि:शुल्क नेत्र शिविर में 300 लोगों की आंखों की हुई जांच

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 300 लोगों की आंखों की हुई जांच

30
0
Jeevan Ayurveda

47 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया चित्रकूट

महाराजपुर। आर्य समाज महाराजपुर में सोमवार को सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से एक विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकूट से आए हुए अनुभवी डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. अरविंद मिश्रा, पुरोहित लखेरा, मनीष यादव, विजय पांडे, आशुतोष मिश्रा सहित सहयोगी दल ने दूर दराज ग्रामीण इलाकों से आए हुए नेत्र रोगियो का सफलतापूर्वक इलाज किया। इस नेत्र शिविर में 300 नेत्र रोगी इलाज कराने आये जिसमें 47 मरीज मोतियाबिंद से पीडि़त थे उनको निजी वाहन द्वारा इलाज के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट भेजा जाएगा।आर्यप्रतिनिधि सभा के मंत्री जयनारायण आर्य ने बताया कि ठंड के कारण इस शिविर का आयोजन देरी से हुआ फिर भी इतने मरीज उपस्थित होना इस शिविर की सार्थकता को बताता है। आर्यसमाज के प्रधान दयाराम आर्य व मन्त्री इंद्रप्रकाश आर्य ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में नेत्र रोगियों को दवाई नि:शुल्क प्रदान की जा रही है एवं उनकी आँखों का इलाज भी नि:शुल्क हो रहा है। आर्यसमाज के उपमंत्री उमेश आर्य एवं कोषाध्यक्ष अजय अमर आर्य ने कहा कि आर्यसमाज महाराजपुर प्रतिवर्ष नेत्र शिविर का आयोजन करता चला आ रहा है तथा नेत्र रोगियों की संख्या को देखते हुए इसे वर्ष में दो बार भी लगाया जा सकता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here