छतरपुर। मध्य प्रदेश गांधी स्मारक निधि, छतरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा, गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे दो मिनट मौन धारण के साथ हुआ, जिसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई।सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात सत्यशोधन आश्रम, हरिजन बालिका आश्रम, ग्लोरियस स्टार अकादमी, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, फेयरी लैंड कॉन्वेंट स्कूल एवं शीलिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया एवं आईएएस सुश्री आयशा अंसारी रहीं। मुख्य अतिथि नम: शिवाय अरजरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो लोग गांधी जी को पढ़ते नहीं हैं, वही उनके बारे में अनर्गल बयान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सुभाष चंद्र बोस को मानते हैं, वे ही उनका कहा नहीं मानते क्योंकि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी थी, लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि किसी राष्ट्र का कोई पिता नहीं हो सकता। इसलिए गांधी जी को पढऩा और समझना जरूरी है। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास वीरू मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. सुमति प्रकाश जैन, प्रभात तिवारी, शंकरलाल सोनी, प्रकाशचंद जैन, संजय चौधरी, सुभाष सागर, अविनेंद्र खरे, आर.पी. कुरिल, दिलाराम अहिरवार, विपिन बिहारी खरे, संतोष गंगेले, डी.पी. अग्रवाल, शंकर शरण खरे, प्रमोद सरस्वती, शिवेंद्र शुक्ला, शिव विजय सिंह, नवीन पांडेय, डॉ. दिनेश मिश्रा, रामकिशन, हेमलता अहिरवार, संगीता सिंह तोमर, सुरेखा असाटी, मुस्कान अग्रवाल, प्रियांका अग्रवाल, सी.के. राजनी, बीके कमला, सरोज कुशवाहा, धीरज मिश्रा, दीप्ति पांडेय, प्रतिभा चतुर्वेदी, नीलम प्रजापति, नीरजा श्रीवास्तव, स्मिता जैन, सुमन, आर.पी. प्रजापति, पारुल सिंह, शिवी सिंह परमार, अंकित रावत, श्यश सोनी एवं पवन मजूद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










