Home डेली न्यूज़ थाना परिसर में चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव संपन्न

थाना परिसर में चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव संपन्न

27
0
Jeevan Ayurveda

थाना परिसर बमीठा में आयोजित चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया, द्वितीय दिन जवाबी लोकगीत, तृतीय दिन लोकगीत तथा चतुर्थ दिन भजन संध्या समारोह का आयोजन किया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव एवं राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान भैया मोनू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, सरपंच सनत मंजू जैन, भाजपा नेता सोनू नगरिया, मुन्ना महाराज, मनोज शर्मा, दीपक अग्निहोत्री, मलखान कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य पप्पू पाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत माला व श्रीफल भेंट कर किया गया। साथ ही सरपंच, समाजसेवी, भाजपा नेता एवं पत्रकारों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललिता यादव ने कहा कि बमीठा में भक्तिमय वातावरण में श्रीकृष्ण भक्ति के मधुर भजनों ने सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि छतरपुर में 31 अगस्त को मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित होगा और सभी नागरिकों से उसमें शामिल होने की अपील की। वहीं विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, सद्भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने नई समिति की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अगर कहीं कोई कमी रह गई हो तो सभी लोग अपने सुझाव दें ताकि अगले वर्ष आयोजन और भी बेहतर हो।
समारोह में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल एवं बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह श्रोत्रिय भी मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here