Home डेली न्यूज़ घर में सोते रहे परिजन, चोर दुकान से लाखों का सामान ले...

घर में सोते रहे परिजन, चोर दुकान से लाखों का सामान ले गए

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा में अज्ञात चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नगद व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पीडि़त प्रमोद गुप्ता निवासी पीरा ने बताया कि उन्हें दुकान का सामान खरीदने के लिए छतरपुर जाना था, इसीलिए उन्होंने करीब 3 लाख रुपये नगद दुकान की गोलक में रख दिए थे। इसके साथ ही दुकान के पीछे बने कमरे में करीब 2 किलो चांदी व 3 तोला सोना भी रखा था। रात में परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सटर उठाकर दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और लाखों का माल समेट ले गए। घटना की सूचना पर बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here