Home डेली न्यूज़ आर्किलॉजिकल अधिकारी से की प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग

आर्किलॉजिकल अधिकारी से की प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार की मांग

37
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। श्री मतंगेश्वर सेवा समिति खजुराहो, दद्दाजी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर एवं परिवर्तन एनजीओ के प्रतिनिधियों ने आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी डॉ शिवाकांत बाजपेयी के साथ बैठक कर खजुराहो सहित आसपास की प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि ग्राम ललगुवां का महादेव मंदिर, चौंसठ योगिनी मंदिर, शिव सागर और ननौरा तालाब की साफ-सफाई एवं जीर्णोधार की भी आवश्यकता है। बैठक में एसआई के कमलकांत वर्मा, इंजीनियर मिलन, राजेश जौहरी, एसआईएस के कमांडर अखिलेश शुक्ला, माउंट आबू से ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी, आकांक्षा, टिक्कू सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर वर्ष 2007 से निरंतर देश-विदेश में बुंदेली संस्कृति एवं स्मारकों की साफ-सफाई के लिए कार्य करता आ रहा है। जी-20 के दौरान भी खजुराहो के पांच सितारा होटल, पत्रकार संघ, ग्रीन आर्मी, पर्यटन सहायक, होटल संगठन आदि सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर 108 दिन का स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसके लिए मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद द्वारा सम्मानित किया गया था। वहीं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा फ्रांस, बेल्जियम और इटली में गत 09 वर्षों से बुंदेली संस्कृति, नृत्य एवं योग आयुर्वेद के क्षेत्र में बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। मीना अनुरागी के निर्देशन में परिवर्तन एनजीओ भी खजुराहो के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा हाथकरघा क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here