Home डेली न्यूज़ देशी कट्टा लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

देशी कट्टा लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

30
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा ने बताया कि बीती शाम रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कुर्राहा में पुलिस टीम को एक संदेही मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके 315 बोर का देशी कट्टा व कारतूस मिला। अवैध हथियार को जप्त कर अरोपी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी वार्ड क्रमांक 5 गढ़ीमलहरा के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में आरोपी की अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here