Home डेली न्यूज़ न्यायालय में चला स्वच्छता अभियान, लिया गया स्वच्छता का संकल्प

न्यायालय में चला स्वच्छता अभियान, लिया गया स्वच्छता का संकल्प

75
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। रविवार की सुबह शहर के न्यायालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें न्यायाधीश, वकील और न्यायालय के कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया साथ ही स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाई। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में एडीजीए शर्मा, बार संघ के अध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव कृष्णा स्वरूप नायक, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राकेश खरे, और अरुण कुमार सक्सेना ने प्रमुख भूमिका निभाई। सभी ने न केवल सफाई में योगदान दिया, बल्कि उपस्थित लोगों को परिसर स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि परिसर में स्वच्छता का वातावरण बना रहे। यह पहल यह संदेश देती है कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे एक सामूहिक प्रयास के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here