Home डेली न्यूज़ सिंधी समाज ने कैंडल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

सिंधी समाज ने कैंडल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अहमदाबाद में एक सड़क दुर्घटना में सिंधी समाज के सात युवाओं की मौत हो गई। शनिवार को भारतीय सिंधु सभा जिला शाखा छतरपुर द्वारा छतरपुर की सिंधी धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें समाज के लोगों ने मृतकों के प्रति कैंडल जलाकर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस श्रद्धांजलि सभा में भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश के उपाध्यक्ष लालचंद लालवानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष श्याम आडवाणी, दिलीप पंजवानी, अमर बिरयानी, युवा शाखा के अध्यक्ष मयंक रतनानी, हरीश लालवानी, राजेंद्र चुघवानी, सतीश वाधवानी, श्रीकांत तोलानी, कमल वासवानी, आनंद रतनानी, किशन औटवानी, निक्की वासवानी, सौरभ वासवानी, नितिन बिरयानी, मयंक नागवानी, दीपक, प्रेमचंद, शुभम आडवाणी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here