
ईशानगर। कस्बे को साफ स्वच्छ रखने के जिम्मेदारी निभा रहे ग्राम पंचायत के स्वच्छता सिपाहियों (सफाईकर्मियों) को होली के उपलक्ष्य में सरपंच निधि मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। सरपंच निधि मिश्रा ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां ईश्वर निवास करते हैं। नगर को साफ रखने वाले हमारे स्वच्छता सिपाही वास्तव में सम्मान के हकदार हैं, इसलिए आज त्यौहार के अवसर पर कस्बे के गांधी तिराहा पर सभी को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कस्बावासियों से अपील की है कि वे भी कस्बे को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इस अवसर पर मिंटू बाल्मीक, वाली बाल्मीक, भागवत बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, घनश्याम बाल्मीक, साहिल बाल्मीक, सुमन बाल्मीक, आरती बाल्मीक, सविता बाल्मीक, उमा बाल्मीक, विनीता बाल्मीक आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह, डॉ. हरीश मिश्रा, गौसेवक किंकर जी, राहुल आर्या, शम्भू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






