Home डेली न्यूज़ महिला की मौत को मायके वालों ने बताया संदिग्ध

महिला की मौत को मायके वालों ने बताया संदिग्ध

55
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मायके वालों ने दहेज प्रताडऩा और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
ग्राम डपकोई, थाना ईशानगर की निवासी भगुन्ती पत्नी दशरथ कुशवाहा ने बताया कि उनकी पुत्री उर्मिला कुशवाहा की शादी 21 अप्रैल 2024 को बिजावर के वार्ड नंबर 05, मोहनगंज निवासी दीपक कुशवाहा उर्फ हरिचरन, पुत्र मुन्नालाल कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल, 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर सजित कुल 3 लाख रुपये का दहेज दिया गया था। भगुन्ती के मुताबिक शादी के बाद दीपक, उनके पिता मुन्नालाल कुशवाहा और मां प्रेमबाई ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की। इस मांग को पूरा न करने पर उर्मिला को लगातार प्रताडि़त किया गया और मारपीट की गई। 23 मई 2025 को शाम के समय उर्मिला ने अपनी बहन राधा कुशवाहा से फोन पर बात की और बचाने की गुहार लगाई, इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अगले दिन जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो उर्मिला मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर मारपीट के निशान, नीले-लाल धब्बे, और बाएं हाथ पर करंट के निशान थे। घर में टूटी चूडिय़ां, डंडे और पटिया भी पड़े थे। ससुराल वालों ने कोई जवाब नहीं दिया। भगुन्ती के पति ने बिजावर थाने में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में दहेज हत्या की धारा 304बी और 80 बीएनएस नहीं जोड़ी और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई। परिवार ने एसपी से उर्मिला की हत्या का मामला दर्ज कर दीपक, मुन्नालाल, और प्रेमबाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here