Home डेली न्यूज़ एक साल बाद भी नहीं हुआ करोड़ों की चोरी का खुलासा

एक साल बाद भी नहीं हुआ करोड़ों की चोरी का खुलासा

56
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर में एक व्यापारी के घर में एक साल पहले हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में पीडि़त ने पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की, साथ ही कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली।
राजनगर के वार्ड नंबर 12 के निवासी आशुतोष सोनी ने बताया कि 31 मई 2024 को उनके घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिए, लेकिन एक साल से अधिक का समय बीतने के बावजूद चोरी का खुलासा नहीं हुआ और न ही कोई कार्रवाई हुई। निराश आशुतोष ने कहा कि यदि जल्द ही मामले में प्रगति नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय में आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here