Home डेली न्यूज़ जिम के भीतर उत्पात मचा रहे युवक-युवतियों को पुलिस खदेड़ा

जिम के भीतर उत्पात मचा रहे युवक-युवतियों को पुलिस खदेड़ा

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सोमवार को होली के मौके पर शहर के कुछ युवक-युवतियां छत्रसाल चौक के समीप स्थित एक जिम के भीतर उत्पात मचा रहे थे, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग करने वालों को खदेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5 बजे शहर के डाकखाना चौराहा के पास स्थित जिम में एक दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां नशे की हालत में तेज स्पीकर बजाकर होली मना रहे थे, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने जिम पहुंचकर उपस्थित युवाओं को समझाइश देकर यहां से खदेड़ा। कुछ युवकों ने पुलिस को विरोध किया जिस कारण से पुलिस को सख्ती भी दिखानी पड़ी। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि जो युवा उत्पात मचा रहे थे, उन्हें जिम से बाहर निकालकर समझाइश देते हुए छोड़ दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here