Home डेली न्यूज़ रक्षाबंधन पर्व के मौके पर ग्राम खजवा के चौड़ा

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर ग्राम खजवा के चौड़ा

83
0
Jeevan Ayurveda

खेरा धाम में दंगल का हुआ आयोजनग्राम के बच्चों ने दिखाए कुश्ती के दांवपेंच

खजुराहो। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम खज़वा के प्रसिद्ध चौड़ाखेरा धाम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त दंगल प्रतियोगिता में ग्राम के साथ साथ आस पास के इलाके के कुस्तीबाजों ने अपने अपने दांवपेंच दिखाए। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन खजवा कमेटी द्वारा किया गया जिसमें कमेटी की ओर से जीतने वाले पहलवानों के साथ साथ हारने वाले कुस्तीबाजों को भी प्रोत्साहन राशि इनाम के तौर पर दी गई,आयोजकों का मानना है कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है वहीं लोगों का स्वस्थ्य मनोरंजन भी हो जाता है। प्रतियोगिता के आयोजन में अस्सु बाबा पटेल, एड.देवेन्द्र सोनी, गोवर्धन पटेल, मूलचंद पटेल, पप्पू पटेल चरखारी, दीनदयाल पटेल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। संचालन राजू अवस्थी द्वारा किया गया। इस दंगल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में आस-पास से कुस्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी है। प्रतियोगिता में अतिथियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती कराई। प्रतियोगिता में छोटे पहलवानों ने भी हिस्सा लिया जो आकर्षण का केन्द्र रहे। दंगल में पहलवानों के रोमांचक मुकाबले हुए जिनपर कुश्ती प्रेमियों ने तालियां बजाई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here