Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने लवकुशनगर ब्लॉक के जल जीवन मिशन के कार्यों का किया...

कलेक्टर ने लवकुशनगर ब्लॉक के जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को जिले के लवकुशनगर ब्लॉक में क्रियान्वित जल जीवन मिशन के तहत लवकुशनगर समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम सूरजपुर एवं देवरी में जल आपूर्ति से संबंधित टंकी, नल कनेक्शन एवं सड़क मरम्मत के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से योजना की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता को लेकर संवाद किया।इसके बाद ग्राम पंचमनगर में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने लेब में क्यूब टेस्टिंग कराई। जिसमें परीक्षण के परिणाम निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जल निगम के अधिकारियों, एसक्यूसी स्टाफ एवं ठेकेदार को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीएम जल निगम को निर्देश दिए कि एक साथ 7 क्यूब को टेस्ट कराएं और सही मानक के नहीं पाए जाने पर डिस्मेंटल की कार्यवाही करें। इस दौरान जल निगम के महाप्रबंधक एल.एल. तिवारी, जनपद सीईओ लवकुशनगर सहित एसक्यूसी टीएल एवं एलसीसी कंपनी के जीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here